ओडिशा की राजधानी कटक में पटाखे रोकने पहुंचीं महिला IPS अधिकारी के साथ बदतमीज़ी, 4 गिरफ्तार ! कटक में दिवाली की रात तय समय के बाद पटाखे फोड़ रहे लोगों को रोकने गईं ACP अनन्या अवस्थी के साथ कुछ लोगों ने धक्का-मुक्की की। घटना रविवार, 8 नवंबर की रात नया सड़क इलाके में हुई। ओडिशा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमों के मुताबिक, रात 7 से 9 बजे तक ही पटाखे फोड़ने की अनुमति थी, लेकिन पुलिस के मुताबिक कुछ लोग रात करीब 10:30 बजे तक सड़क पर पटाखे जला रहे थे। अनन्या अवस्थी पुलिस टीम के साथ उन्हें रोकने पहुंचीं तो बहस शुरू हो गई, जो हाथापाई में बदल गई। घटना के वीडियो में कुछ लोग अधिकारी को धक्का देते दिखाई दिए। पुलिस ने सीसीटीवी और वीडियो की मदद से चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि इससे पहले 10 लोगों से पूछताछ की गई थी।
Previous Article
