खाड़ी क्षेत्र के छह देशों ने अपनी सैन्य ताकत को एकजुट करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) के सदस्य देशों ने कुवैत में संयुक्त सैन्य कमान का आधुनिक मुख्यालय बनाने और वहां जरूरत के मुताबिक सैन्य बल तैनात करने पर सहमति जताई है। परिषद के महासचिव ने इसकी जानकारी दी। GCC में सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, बहरीन, ओमान और कतर शामिल हैं। इस फैसले का मकसद इन देशों के बीच सैन्य तालमेल और साझा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है।