BoCial ( बोशल )

BoCial (बोशल)

Bihar Drug Smuggling: बिहार में नशा तस्करों से भिड़ंत के बाद लापता पुलिस कांस्टेबल का शव दो दिन बाद नदी में मिला! जहानाबाद में टाइगर मोबाइल यूनिट के जवान धनेश्वर कुमार 5 नवंबर को अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंचे थे। आरोप है कि वहां 10-15 लोगों की भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया और धनेश्वर लापता हो गए। पुलिस ने अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ गए दो पुलिसकर्मियों ने उनकी गुमशुदगी की सूचना विभाग को देर से क्यों दी, इसकी भी जांच हो रही है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी।