जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश शुरू। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF जवानों पर हमला हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मोटरसाइकिल पर आए दो हमलावरों ने अखरान इलाके में मीर बाजार के पास ड्यूटी पर तैनात जवानों पर गोलियां चलाईं और मौके से भाग निकले। CRPF के मुताबिक, हमले में तीन जवान घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अनंतनाग के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावरों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।