BoCial ( बोशल )

BoCial (बोशल)

दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल में 119 लापता बच्चों को तलाशकर उनके परिवारों से मिलाया है। दक्षिण-पूर्वी जिले के जैतपुर थाने में तैनात चंचल ने इसके अलावा 16 अन्य लापता लोगों को भी खोज निकाला। उनके इस काम से कई परिवारों को अपनों से दोबारा मिलने की खुशी मिली है। ये तलाश नवंबर 2025 से अक्टूबर 2026 के बीच की गई। पुलिस के मुताबिक, खोजे गए बच्चों में 41 की उम्र 14 साल से कम थी, जबकि 78 बच्चे 14 से 18 वर्ष के बीच थे। चंचल ने तकनीकी मदद, खुफिया जानकारी और दिल्ली-एनसीआर समेत दूसरे राज्यों की एजेंसियों के साथ समन्वय कर इन बच्चों का पता लगाया।(Delhi Police missing children case)