BoCial ( बोशल )

BoCial (बोशल)

ग्रीनलैंड के पहाड़ों से उठ सकती हैं सुनामी की खतरनाक लहरें, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी! ग्लोबल वार्मिंग से पहाड़ों के कमज़ोर होने के कारण बढ़ रहा है ख़तरा

ग्रीनलैंड के पश्चिमी हिस्से में पहाड़ों की दो बड़ी ढलानों में दरारें और हलचल बढ़ रही हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि इनके टूटकर समुद्र में गिरने से भयानक सुनामी आ सकती है। यह खतरा उन पहाड़ी इलाकों में है, जहां से चट्टानें सीधे गहरे समुद्री रास्तों यानी फियोर्ड में गिर सकती हैं।

वैज्ञानिकों के मुताबिक, कांगेरलुआर्सुक फियोर्ड की एक ढलान से करीब 3 करोड़ घन मीटर चट्टानें खिसक सकती हैं। ऐसा हुआ तो 25 किलोमीटर दूर स्थित उक्कुसिसात गांव में 3 से 7 मीटर ऊंची लहरें सिर्फ छह मिनट में पहुंच सकती हैं।

दूसरी ओर, कर्रात फियोर्ड की एक बड़ी ढलान में करीब 40 करोड़ घन मीटर चट्टानें मौजूद हैं। इसके खिसकने से 100 किलोमीटर से अधिक दूर तक 10 मीटर से ऊंची लहरें उठ सकती हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, ग्लोबल वार्मिंग के कारण जमीन के भीतर जमी बर्फ पिघलने से पहाड़ कमजोर हो रहे हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से इन ढलानों पर लगातार नजर रखने और समय रहते खतरे से निपटने की तैयारी करने को कहा है।