BoCial ( बोशल )

BoCial (बोशल)

दिल्ली में शुरुआती सर्दियों का प्रदूषण 3 साल में सबसे ज्यादा, 2025 के मुक़ाबले 97 फ़ीसदी ज़्यादा है PM2.5 का स्तर, वाहनों से निकलने वाला धुआं सबसे बड़ा कारण

Delhi Air pollution 2026: दिल्ली में इस साल सर्दियों की शुरुआत के साथ ही वायु प्रदूषण पिछले तीन वर्षों के मुकाबले सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSE) की 11 नवंबर को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, दिवाली से पहले वाले सप्ताह में दिल्ली में PM2.5 का औसत स्तर 236 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। यह 2025 के 120 माइक्रोग्राम के मुकाबले 97 फीसदी और 2024 के 179 माइक्रोग्राम के मुकाबले 32 फीसदी ज्यादा है। रिपोर्ट के अनुसार, पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण का योगदान घटने के बावजूद दिल्ली में गंभीर प्रदूषण बना रहा। दिल्ली के भीतर प्रदूषण फैलाने वाले स्रोतों में वाहनों से निकलने वाला धुआं सबसे बड़ा कारण रहा, जिसका हिस्सा 52 फीसदी था। इसके बाद घरेलू गतिविधियों का 13 फीसदी और दिल्ली के आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों का 11 फीसदी योगदान रहा। CSE ने यह भी कहा कि प्रदूषण रोकने के लिए लगाए गए आपातकालीन यातायात प्रतिबंधों से सड़कों पर जाम की स्थिति में खास सुधार नहीं हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली की हवा सुधारने के लिए केवल पराली और दिवाली के पटाखों पर ध्यान देना पर्याप्त नहीं है; वाहनों और दूसरे स्थानीय स्रोतों से होने वाले प्रदूषण पर पूरे साल नियंत्रण जरूरी है।