BoCial ( बोशल )

BoCial (बोशल)

Delhi AQI Data चोरी : दिवाली की रात दिल्ली के 59 में से 36 प्रदूषण मॉनिटरिंग स्टेशन से डेटा गायब, AQI के सरकारी आंकड़ों पर उठे सवाल

दिल्ली में इस साल पांच वर्षों की सबसे प्रदूषित दिवाली दर्ज हुई और औसत AQI 376 रहा। लेकिन प्रदूषण के सबसे गंभीर घंटों में 59 में से 36 मॉनिटरिंग स्टेशन डेटा नहीं भेज रहे थे। CREA के विश्लेषण के मुताबिक, रात 1 बजे सिर्फ 23 स्टेशनों से रीडिंग मिल रही थी। विशेषज्ञों ने आशंका जताई कि Delhi AQI डेटा की इस चोरी से वास्तविक प्रदूषण का स्तर सरकारी औसत में कम दिखाई दे सकता है।

इस मुद्दे पर विपक्ष ने भी दिल्ली सरकार को घेरा है। आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने इसे “डेटा फ्रॉड” बताते हुए आरोप लगाया कि प्रदूषण के आंकड़ों को कम दिखाया जा रहा है। वहीं, दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने गैर-कार्यशील बताए जा रहे स्टेशनों की जानकारी मांगी और कार्रवाई का भरोसा दिया।