BoCial ( बोशल )

BoCial (बोशल)

West Bank Shooting: वेस्ट बैंक में इजरायली गोलीबारी में 14 साल के फिलिस्तीनी लड़के की मौत

West Bank Shooting: इजरायली कब्जे वाले वेस्ट बैंक में इजरायल के सैनिकों की गोलीबारी में 14 साल के फिलिस्तीनी मुताज़ अयाद दघलास की मौत हो गई। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, सोमवार देर रात नाबलुस के उत्तर-पश्चिम में स्थित बुर्का गांव में उसे गोली मारी गई। फिलिस्तीनी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वहीं, इजरायली सेना का कहना है कि इलाके में पत्थरबाजी और आतंकवादी हमलों को रोकने के लिए कार्रवाई की गई। घटना के बाद एक बार फिर वेस्ट बैंक में इजरायली सैन्य कार्रवाई और फिलिस्तीनियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे हैं।