FBI investigation : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि FBI Nvidia के CEO जेनसन हुआंग से जुड़े मामले की जांच कर रही है। सोमवार को व्हाइट हाउस में ट्रंप ने बताया कि उन्होंने हुआंग से फोन पर बात की थी और पूछा था कि क्या उन्हें एलिस हुआंग के चीनी जासूस होने की जानकारी थी। ट्रंप के मुताबिक, हुआंग ने इससे पूरी तरह अनजान होने की बात कही। राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें हुआंग की बात पर भरोसा है और उन्हें नहीं लगता कि CEO को चिंता करने की जरूरत है। हालांकि, ट्रंप ने FBI की पड़ताल का जिक्र किया, लेकिन जांच के दायरे और उसके संभावित नतीजों को स्पष्ट नहीं किया।
