BoCial ( बोशल )

BoCial (बोशल)

Virginia murder case : अमेरिका के वर्जीनिया में भारतीय मूल की 28 वर्षीय नर्स ममता काफले भट्ट की गुमशुदगी के दो साल बाद उनके पति नरेश भट्ट ने अदालत में चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने दावा किया कि 30 जुलाई 2024 को ममता बेडरूम में बेहोश मिली थीं और उनके पास उल्टी व जहरीले कीटनाशक का खुला पैकेट पड़ा था। नरेश ने दावा किया कि उसने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन जब वो नहीं बची तो उसने शव को ठिकाने लगाने के लिए आरी से काटा और कचरे में डाल दिया। ममता का शव अब तक नहीं मिला है। नरेश पर हत्या, शव छिपाने और अपमानित करने के आरोप हैं, लेकिन उसने हत्या से इनकार करते हुए इसे आत्महत्या बताया है।