भारत ने दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना को 500 मिलियन डॉलर (करीब 4,450 करोड़ रुपये) की क्रेडिट सुविधा देने की घोषणा की है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एंटीगुआ और बारबुडा में राष्ट्रमंडल देशों के शासनाध्यक्षों की बैठक (CHOGM) के दौरान गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली से मुलाकात की। इस दौरान सड़क, स्वास्थ्य और रक्षा परियोजनाओं के लिए क्रेडिट सुविधा बढ़ाने का ऐलान किया गया। दोनों देशों ने छोटे और मझोले उद्योगों से जुड़ी परियोजनाओं, विकास कार्यों में सहायता और डिजिटल पेमेंट सिस्टम पर सहयोग के लिए भी समझौते किए। गुयाना में भारत के UPI जैसी भुगतान प्रणाली विकसित करने पर भी सहमति बनी।