NCLT declares Venugopal Dhoot bankrupt: NCLT ने वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत को 12,668 करोड़ रुपये के कर्ज डिफॉल्ट मामले में दिवालिया घोषित कर दिया है। कभी भारत के बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड रहे वीडियोकॉन पर 2018 में दिवालिया प्रक्रिया शुरू हुई थी और 2021 में कंपनी की समाधान योजना मंजूर हुई। धूत ने कंपनी के कर्ज के लिए व्यक्तिगत गारंटी दी थी, जिसे चुकाने में नाकाम रहने पर यह कार्रवाई हुई है।