जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय(JNU) के बराक हॉस्टल में 5 नवंबर को दोपहर करीब 3 बजे यह हमला हुआ। पुलिस के मुताबिक, MA के छात्र अजय ने साथी छात्र सौरभ पर मीट क्लीवर से वार किया। सौरभ की दाईं आंख की रोशनी स्थायी रूप से चली गई और उनका AIIMS ट्रॉमा सेंटर में इलाज हुआ। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर अजय को गिरफ्तार किया है।
घटना में चार छात्र घायल हुए। JNU ने जांच पूरी होने तक चारों छात्रों को तत्काल प्रभाव से रस्टिकेट कर कैंपस में प्रवेश पर रोक लगाई है।

