Egypt: मिस्र में दो ट्रेनों की टक्कर, 4 की मौत और 88 घायल। मिस्र के गीजा प्रांत के अल अय्यात इलाके में रविवार को दो यात्री ट्रेनें टकरा गईं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, हादसे में 4 लोगों की मौत हुई और 88 घायल अस्पतालों में भर्ती हैं। रेलवे प्राधिकरण के अनुसार, गीजा से फयूम जा रही ट्रेन ने काहिरा से असवान जा रही ट्रेन को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कई डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं।