BoCial ( बोशल )

BoCial (बोशल)

 Nvidia CEO जेनसन हुआंग ने विवाहेतर संबंध स्वीकारा, पत्नी और बच्चों से मांगी माफी

Jensen Huang affair: Nvidia के CEO जेनसन हुआंग ने अपने कर्मचारियों को भेजे ईमेल में विवाहेतर संबंध स्वीकार करते हुए पत्नी और बच्चों से माफी मांगी है। उन्होंने लिखा कि उनके इस कदम से पत्नी और बच्चों को चोट पहुंची और इसके लिए उन्हें गहरा अफसोस है। कंपनी ने अपने आधिकारिक बयान में उस महिला का नाम नहीं बताया, लेकिन न्यूयॉर्क टाइम्स ने उसकी पहचान चीनी नागरिक और कारोबारी एलिस हुआंग के रूप में की है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का आकलन है कि एलिस चीन की सरकार के लिए जानकारी जुटा रही थीं। वह सिंगापुर की डेटा सेंटर कंपनी Megaspeed International की पूर्व कार्यकारी रह चुकी हैं। इस कंपनी ने पिछले दो वर्षों में Nvidia से 4.8 अरब डॉलर से अधिक के चिप खरीदे थे। जेनसन हुआंग ने कहा है कि वह कंपनी की जांच में सहयोग करेंगे और अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।