BoCial ( बोशल )

BoCial (बोशल)

ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने बनाया चुनावी गठबंधन, चंद्रशेखर आजाद को बनाया गया मुख्यमंत्री पद का चेहरा।

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने हाथ मिला लिया है। दोनों दलों ने अपने गठबंधन का नाम ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ रखा है और चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है। 12 नवंबर को लखनऊ में इसकी घोषणा करते हुए दोनों नेताओं ने सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही। गठबंधन की पहली बड़ी रैली 26 नवंबर को लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर मैदान में होगी। दोनों दलों की कोशिश मुस्लिम और दलित मतदाताओं को एक साझा राजनीतिक मंच पर लाने की है। उत्तर प्रदेश की आबादी में इन दोनों समुदायों की हिस्सेदारी करीब 40 फीसदी बताई जाती है।