BoCial ( बोशल )

BoCial (बोशल)

जेनसन हुआंग पर जासूसी के आरोपों को चीन ने बताया ‘बदनाम करने की कोशिश’, Nvidia के शेयर 4% से ज्यादा गिरे

China spy allegations: Nvidia CEO जेनसन हुआंग से जुड़े कथित चीनी जासूसी मामले पर चीन ने प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने सोमवार को आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि यह चीन को बदनाम करने की कोशिश है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हुआंग को सम्मानित व्यक्ति बताया और उम्मीद जताई कि उनके साथ सब ठीक होगा। हुआंग लंबे समय से चीन को Nvidia के उन्नत AI चिप बेचने पर लगी पाबंदियों में ढील देने के लिए अमेरिकी सरकार से पैरवी करते रहे हैं। विश्लेषकों का मानना है कि ताजा आरोपों से चीन को चिप बिक्री पर और भी कड़े प्रतिबंध लगाने की मांग को बल मिल सकता है। सोमवार को Nvidia के शेयर 4 प्रतिशत से अधिक गिर गए, जबकि AMD और CoreWeave जैसी अन्य AI कंपनियों के शेयर चढ़े।