Ro Khanna against Hindu Nationalism : कैलिफोर्निया से एक बार फिर से हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव चुने गए भारतीय मूल के रो खन्ना से हिंदू राष्ट्रवाद और भारत में हुए हाल के स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि “मैंने हिंदू राष्ट्रवाद की विचारधारा की स्पष्ट रूप से आलोचना की है और भ्रष्टाचार के खिलाफ तथा समावेशिता के समर्थन में सड़कों पर उतरे छात्रों की सराहना की है। मेरे दादा महात्मा गांधी के स्वतंत्रता आंदोलन का हिस्सा थे। मैं गांधी और नेहरू के बहुलतावादी भारत के विचार में विश्वास रखता हूं।” अमेरिका में रो खन्ना को अगले राष्ट्रपति के रूप में भी देखा जा रहा है।