Sonia Gandhi: सोनिया गांधी ने 1975 में इंदिरा गांधी द्वारा लगाई गई इमरजेंसी को गलती बताया है। अपनी आने वाली किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ पर ‘द गार्डियन’ को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि राजीव गांधी इमरजेंसी के फैसले के खिलाफ थे और उन्होंने इंदिरा गांधी को अगला चुनाव आने तक इंतजार करने की सलाह दी थी। सोनिया ने कहा कि उनके मुताबिक इंदिरा गांधी भीतर से लोकतांत्रिक थीं और इमरजेंसी का फैसला उन्हें भी परेशान करता था।