Supreme Court on OBC creamy layer: सुप्रीम कोर्ट ने OBC क्रीमी लेयर पर अपने फैसले को लागू करने के लिए केंद्र सरकार को दो साल की मोहलत देने से इनकार कर दिया है। हालांकि, कोर्ट ने पहले दी गई छह महीने की समयसीमा आठ हफ्ते बढ़ा दी। अदालत ने स्पष्ट किया कि सिविल सेवा परीक्षा 2025 में चयनित OBC उम्मीदवारों की सेवा आवंटन प्रक्रिया में नया क्रीमी लेयर नियम ही लागू होगा।