BoCial ( बोशल )

BoCial (बोशल) | Hindi News Headlines | All News collections | Big Breaking | The BoCial (द बोशल)

Varanasi : मणिकर्णिका घाट से जुड़े कथित तोड़फोड़ मामले पर सरकार के बयानों को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि काशी कॉरिडोर के नाम पर मणिकर्णिका घाट पर हुई घटनाओं को लेकर सरकार लगातार झूठ बोल रही है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि पहले कहा गया कुछ नहीं हुआ, फिर गोलमोल जवाब दिए गए। उन्होंने कहा कि झूठ की सबसे बड़ी समस्या यह है कि वह बार-बार बदला जाता है और दो बयानी से सच्चाई सामने आ जाती है, जिससे जनता के बीच सरकार की विश्वसनीयता प्रभावित होती है।