Fog visibilty and Death : घने कोहरे और शीतलहर ने उत्तर प्रदेश में भारी तबाही मचाई है। बीते 24 घंटों में कम दृश्यता के कारण अलग-अलग जिलों में सड़क हादसे हुए जिसमें कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। कई जगह बस, कार, बाइक और ट्रक की टक्कर की घटनाएँ सामने आईं, जबकि कहीं कहीं पर नालों में गिरने और वाहनों के पलटने से लोगों की जान गई। रविवार को प्रदेश के 17 शहरों में घना कोहरा छाया रहा, कुछ इलाकों में दृश्यता शून्य तक पहुँच गई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी कोहरे और ठंड के बने रहने की चेतावनी दी है।

- बोशल
-
January 19, 2026
- 62561 Views
0 0