भारत के प्रधानमंत्री और उनकी घुसपैठिया नीति को कार्यान्वित करने के लिए BSF के अधिकारियों ने बाड़ बंदी का एक बेतुका प्लान पेश किया है, भारतीय अधिकारियों ने बांग्लादेश सीमा से लगे नदी क्षेत्रों में मगरमच्छ और विषैले सांप जैसे खतरनाक़ शिकारी जीवों को छोड़ने की एक विवादास्पद योजना पेश की है, ताकि उन स्थानों पर अवैध प्रवासन और तस्करी के खिलाफ प्राकृतिक निवारक के रूप में कार्य किया जा सके जहां पर बाड़ लगाना मुश्किल काम है।
पूर्वोत्तर और पूर्वी भारतीय सीमावर्ती राज्यों पर शोध करने वाले अंगशुमन चौधरी ने कहा, कि बार जब आप विषैले सांपों और मगरमच्छों को छोड़ देते हैं, तो वे यह अंतर नहीं कर पाएंगे कि यह बांग्लादेशी है या भारतीय प्रकृति और जानवरों को मानव जाति के विरुद्ध हथियार के रूप में इस्तेमाल करने का यह एक बिल्कुल नया तरीका है। यह जैव-राजनीतिक हिंसा का एक नया रूप है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत की हिंदू बहुसंख्यक सरकार लंबे समय से यह तर्क देती रही है कि अवैध प्रवासी एक खतरा हैं क्योंकि वे भारत की जनसांख्यिकी को बदल देते हैं। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने इस तरह के प्लान पर बहुत चिंता जाहिर की है।