BoCial ( बोशल )

BoCial (बोशल)

‘दिमागी नक्सली’ बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, PM मोदी को दी खुली बहस की चुनौती, कहा मुझसे बहस के बाद पीएम की किसी भी जवान के साथ खड़े होने की हिम्मत नहीं होगी.

राहुल गांधी पीएम मोदी से बहस के लिए कहते हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर में दिए ‘दिमागी नक्सली’ बयान पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। CRPF जवानों को एक्स पर टैग करते हुए राहुल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने विपक्ष को नक्सली कहा। उन्होंने मोदी को देशद्रोह और विदेशी ताकतों के इशारे पर काम करने के मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती भी दी।

राहुल गांधी ने लिखा, “प्रिय @crpfindia के जवानों, आपके चेहरों ने सब बता दिया आपको प्रधानमंत्री के झूठ पर भरोसा नहीं। उन्होंने हमें नक्सली कहा। मेरी चुनौती क़ायम है। वो मुझसे बहस करें देशद्रोही कौन है और विदेशी ताक़तों के इशारे पर कौन चल रहा है। कोई भी समय, किसी भी जगह। मेरी गारंटी: उस बहस के बाद प्रधानमंत्री में एक भी जवान के सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं होगी।”