मध्य प्रदेश के गुना क्षेत्र के भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने ‘पी.एम. कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस’ के उद्घाटन समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए एक बेहद निराशाजनक बयान दिया। उन्होंने कहा कि किसी शैक्षिक डिग्री को प्राप्त करने से कुछ हासिल नहीं होगा, मोटरसाइकिल पंचर के मरम्मत की दुकानें खोलो। काँग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि इनके स्वयंभू देवता(PM) बेरोजगारी दूर करने के लिए पकौड़े तलने की सलाह देते हैं और भाजपा के विधायक पंचर की दुकान खोलने की सलाह दे रहे हैं।

- बोशल
-
July 16, 2024
- 26329 Views
0 0