BoCial ( बोशल )

BoCial (बोशल)

उत्तर प्रदेश में 55 हजार शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय रुका हुआ है, नयी भुगतान प्रणाली ‘एसएनए स्पर्श पोर्टल’ की तकनीकी दिक्कतों से अक्टूबर का भुगतान प्रभावित. यह समस्या 17 जिलों में देखी गयी.

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार यादव के अनुसार, पहले मानदेय का भुगतान PFMS पोर्टल से होता था और बिल बैंक पहुंचने के बाद 24 घंटे में खातों में पैसा आ जाता था.सितंबर से SNA स्पर्श व्यवस्था लागू होने के बाद भुगतान की प्रक्रिया लंबी हो गई है.

अप्रैल 2026 से प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों और अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में 8-8 हजार रुपये की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार से बढ़कर 18 हजार रुपये और अनुदेशकों का मानदेय 9 हजार से बढ़कर 17 हजार रुपये प्रतिमाह हो गया है.

 

*Single Nodal Agency System for Payment, Accounting and Real-time Settlement of Hierarchical (SNA-SPARSH)

यह केंद्र सरकार की एकीकृत भुगतान व्यवस्था है, जिसका उद्देश्य केंद्र प्रायोजित योजनाओं (Centrally Sponsored Schemes) के तहत धनराशि का समय पर भुगतान, लेखांकन और निगरानी सुनिश्चित करना है.

उत्तर प्रदेश में शिक्षा विभाग की योजनाओं के भुगतान के लिए भी इस व्यवस्था का इस्तेमाल किया जा रहा है.