BoCial ( बोशल )

BoCial (बोशल)

Bangluru mass murder: बेंगलुरु में 7 लोगों की हत्या: मैसूरु की चामुंडी पहाड़ियों के पास 2 और शव मिले

मैसूरु में बेंगलुरु हत्याकांड के दो शव बरामद।

बेंगलुरु के कैब ड्राइवर इंदुशेखर पर अपनी पत्नी और उसके परिवार के छह सदस्यों की करीब 15 दिनों के भीतर हत्या करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, रविवार को मैसूरु की चामुंडी पहाड़ियों के पास जंगल से शिवकुमार और उनकी पत्नी दिव्या के शव बरामद किए गए।

इससे पहले आरोपी की पत्नी सुनीता, सास रूपावती और सात वर्षीय भतीजे पुनीत के शव मिल चुके थे। इस तरह सात में से पांच शव बरामद हो चुके हैं, जबकि दो की तलाश जारी है। पुलिस हत्याओं के पीछे की वजह और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।(Bangluru mass murder)