BoCial ( बोशल )

BoCial (बोशल)

बेंगलुरु में केरल के 22 वर्षीय युवक की क्रिकेट बैट और लोहे की पाइप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान किरण के रूप में हुई है, जो येलहंका स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक आनंदराज (45) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने किरण को अपनी 19 वर्षीय बेटी के साथ घर में देख लिया था। इसके बाद उसने कथित तौर पर किरण पर हमला किया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में किरण के परिवार ने हत्या को पहले से सोची-समझी साजिश बताया है। उसके चचेरे भाई प्रसाद का आरोप है कि फैक्ट्री मालिक ने घटना से पहले किरण के भाई को डिलीवरी के काम से उत्तर प्रदेश भेज दिया था, ताकि वह मौके पर मौजूद न रहे। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।