दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने फेसबुक और इंस्टाग्राम समेत मेटा के प्लेटफॉर्म पर बाल यौन शोषण से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित होने के आरोप में FIR दर्ज की है। 8 अक्टूबर को IT एक्ट की धारा 67 और 67B के तहत मामला दर्ज किया गया। शिकायत में ऐसे करीब 10 लिंक का जिक्र किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। NHRC सदस्य प्रियंक कानूनगो ने भी इस कार्रवाई की जानकारी सोशल मीडिया पर दी।