बहराइच के कैसरगंज क्षेत्र के गोदहिया गांव में एक भेड़िये ने चार साल के बच्चे को घर से घसीट लिया। बच्चा अपने माता पिता के साथ सो रहा था। बच्चे को खोजने के लिए पड़ोसियों ने पूरी रात तलाश की, लेकिन घर से लगभग एक किलोमीटर दूर बच्चे के फटे कपड़े और मांस के छोटे टुकड़े ही मिले। बीते दो महीने में भेड़िये के हमलों में 10 लोगों की मौत हो चुकी है और 32 घायल हो चुके हैं, इन दुर्घटनाओं से इलाके में दहशत फैली हुई है।

- बोशल
-
December 8, 2025
- 56655 Views
0 0