लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 16 वर्षीय किशोरी की गुमशुदगी और उसके बाद हत्या का खुलासा किया है। इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद किशोरी का प्रेम संबंध अंशु गौतम से हुआ था। बेवफाई के शक में अंशु गौतम ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। 13 जनवरी को किशोरी को मिलने के बहाने बुलाया और सफारी कार में उसका गला घोंटकर हत्या कर दी गई। घटना को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

- बोशल
-
January 28, 2026
- 101779 Views
0 0