BoCial ( बोशल )

BoCial (बोशल) | Hindi News Headlines | All News collections | Big Breaking | The BoCial (द बोशल)

Nightclub Fire: पुलिस ने बताया कि गोवा के नाइट क्लब बिर्च के मालिक, क्लब में भीषण आग लगने के कुछ घंटों बाद ही देश छोड़कर भाग गए।दोनों भाई, सौरभ और गौरव लूथरा, घटना के तुरंत बाद थाईलैंड के फुकेत के लिए उड़ान भर गए थे। गोवा पुलिस ने कहा कि शायद उनकी मंशा पुलिस जांच से बचने की है इसलिए वे भाग गए। सौरभ लूथरा, ने सोशल मीडिया पर एक बयान पोस्ट कर “गहरा दुख” व्यक्त किया था लेकिन अपने ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। पुलिस ने लूथरा बंधुओं को ढूंढने और गिरफ्तार करने के लिए इंटरपोल से मदद की अपील की है।