Kidnapping: “तुम्हारी बेटी मेरे पास है, बचा सकते हो तो बचा लो।” यह धमकी तब सामने आई जब अपहरणकर्ताओं ने रायबरेली के एक अधिवक्ता की 16 वर्षीय बेटी की कुर्सी से बंधी तस्वीर इंस्टाग्राम पर भेजी। दिन के उजाले में घर से उठाई गई लड़की की सूचना मिलते ही परिवार और अधिवक्ताओं में कोहराम मच गया। विरोध में रायबरेली–प्रयागराज मार्ग जाम हो गया। पुलिस ने देर रात सर्च ऑपरेशन चलाकर लड़की को सुरक्षित बरामद किया और दो आरोपियों को 8 घंटे में गिरफ्तार किया। इसमें से एक आरोपी की जान पहचान पहले से लड़की से थी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद सड़क पर लगा जाम हटाया गया।

- बोशल
-
December 12, 2025
- 99073 Views
0 0