नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(NTA) ने 2023 में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में अलग-अलग कैडर और ग्रेड के पदों और नॉन-टीचिंग स्टाफ की भर्ती के लिए क्वेश्चन पेपर के कॉमन सेट का इस्तेमाल किया। एक व्हिसलब्लोअर ने एक साल पहले चांसलर कंवल सिब्बल और वाइस-चांसलर शांतिश्री डी. पंडित के पास 2023 में हुए एग्जाम में गड़बड़ियों के बारे में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्हें बताया गया कि जाँच के लिए कमिटी बनायी गयी है पर फिर से नॉन टीचिंग स्टॉफ के लिए विज्ञापन निकाले गए हैँ। 2023 में, JNU ने 388 पोस्ट के लिए विज्ञापन दिया था। और अब इस अगस्त में 267 पदों के लिए विज्ञापन जारी कर दिए गए पर पुरानी शिकायतों पर कोई कार्यवाई नहीं हुई।