BoCial ( बोशल )

BoCial (बोशल)

Sleep supplements risks: नींद की समस्या दूर करने के लिए मेलाटोनिन और मैग्नीशियम सप्लीमेंट लेने वालों के लिए विशेषज्ञों की सलाह! स्लीप एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दोनों सप्लीमेंट्स थोड़े समय के लिए नींद में सुधार कर सकते हैं, लेकिन इनका असर अलग-अलग होता है। मेलाटोनिन शरीर की जैविक घड़ी को नियंत्रित करने में मदद करता है, जबकि मैग्नीशियम शरीर को आराम देने में सहायक होता है। डॉक्टरों ने आगाह किया है कि ये प्राकृतिक नींद का विकल्प नहीं हैं और लंबे समय तक इनका सेवन नहीं करना चाहिए।