Akhilesh Yadav Ram Temple visit : समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव 12 दिसंबर को परिवार के साथ अयोध्या में राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के दर्शन कर सकते हैं। पूर्व सपा विधायक पवन पांडेय ने इस कार्यक्रम की जानकारी दी है। जनवरी 2024 में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह अखिलेश का पहला प्रस्तावित दौरा होगा। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले इस दौरे को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। हालांकि, सपा की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।