Sonia Gandhi : कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने अपनी आने वाली किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ पर दिए इंटरव्यू में बीजेपी-आरएसएस सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश के लोकतांत्रिक ढांचे, संस्थाओं और सामाजिक ताने-बाने को भारी नुकसान पहुंचा है। सोनिया के मुताबिक, सरकार बदलने के बाद भी व्यवस्था को फिर से मजबूत करने में समय और राजनीतिक दलों के प्रयास लगेंगे। हालांकि, उन्होंने भरोसा जताया कि देश में व्यवस्थित प्रशासन की वापसी का स्वागत करेगी।