BoCial ( बोशल )

BoCial (बोशल)

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आम आदमी पार्टी (AAP) को बीजेपी की ‘बी टीम’ बताया है। पंजाब के संगरूर में उन्होंने आरोप लगाया कि AAP उन राज्यों में चुनावी समीकरण बिगाड़ने का काम करती है, जहां कांग्रेस चुनाव लड़ती है। खड़गे ने गुजरात और गोवा का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां कांग्रेस जीत की स्थिति में थी, लेकिन AAP ने खेल बिगाड़ दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि AAP का अपना कोई अस्तित्व नहीं है और वह लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है। खड़गे ने कहा कि ऐसी पार्टियों को सबक सिखाना जरूरी है। (Mallikarjun Kharge calls AAP the BJP’s B team)