जो लोग घर का बना भोजन नहीं कर पाते ऐसे लोगों में हाई BP और ह्रदय रोग का ख़तरा और बढ़ा। 1,12,000 लोगों के खान-पान और स्वास्थ्य का 7–8 साल तक विश्लेषण करने के बाद पाया गया कि प्रोसेस्ड व अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड में मौजूद 17 आम प्रिजरवेटिव्स यानी भोजन को सुरक्षित रखने वाले रसायनों में से आठ का संबंध उच्च रक्तचाप और हृदय रोग के बढ़े खतरे से जुड़ा है।
सोडियम नाइट्राइट, पोटैशियम सोर्बेट और कुछ सल्फाइट्स के अधिक सेवन पर हाई ब्लड प्रेशर का जोखिम लगभग 29% और दिल की बीमारियों का खतरा करीब 16% तक बढ़ा दिखा।
लगभग 99% प्रतिभागी किसी न किसी रूप में इन रसायनों के संपर्क में थे। वैज्ञानिकों ने चेताया कि यह अवलोकन आधारित शोध कारण-सिद्ध नहीं करता, लेकिन ताजा, कम प्रोसेस्ड और घर के बने भोजन को प्राथमिकता देने की जरूरत पर जोर देता है।