कोविड महामारी के दौरान 2021 में, केंद्र सरकार ने ऑक्सीजन और ऑक्सीजन से संबंधित उपकरणों पर सीमा शुल्क और स्वास्थ्य उपकर को तीन महीने के लिए माफ कर दिया था ताकि कमी को कम किया जा सके और जीवन रक्षक आपूर्ति तक पहुंच में सुधार किया जा सके लेकिन अब पांच साल बाद, अब इन्हें आयात करने वाले लोगों को सीमा शुल्क नोटिस मिल रहे हैं जिनमें लाखों रुपये के बकाया शुल्क की मांग की जा रही है। बेंगलुरु के नागरिक कार्यकर्ता विनय कुमार को इस साल मार्च में मुंबई स्थित सीमा शुल्क लेखापरीक्षा आयुक्त कार्यालय से एक पत्र प्राप्त हुआ जिसमें उनसे सीमा शुल्क विभाग ने 35.38 लाख रुपये की मांग की है और तर्क दिया है कि इन वस्तुओं को व्यक्तिगत उपयोग के लिए आयात के रूप में वर्गीकृत किया जाना चाहिए था, जिस पर सीमा शुल्क और जीएसटी लगता।
इस पत्र में कहा गया है कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मई 2021 में मुंबई के एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स के माध्यम से व्यक्तिगत आयात के लिए निर्धारित डिफ़ॉल्ट आयात-निर्यात कोड का उपयोग करके क्लियर किए गए थे।