बांग्लादेश में मार्च से अब तक खसरा(मीज़ल्स) के संक्रमण से 500 से अधिक बच्चों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि मात्र दो महीनों में ही बांग्लादेश में खसरा के संदिग्ध मामलों की संख्या 60,000 से अधिक हो गई है। हालांकि, सटीक संख्या की पुष्टि नहीं हुई है, क्योंकि कई लोग प्रयोगशाला परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
खसरा अत्यधिक संक्रामक बीमारी है, जो खांसी और छींक के माध्यम से तेजी से फैलती है और विशेष रूप से 5 वर्ष से कम उम्र के उन बच्चों के लिए खतरनाक है जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है।