समलैंगिक सम्बन्ध में बाधा बनने के कारण एक किसान की हत्या हो गयी। घटना फतेहपुर में असोथर थाना क्षेत्र के टोंकर गांव की है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक किसान रामसुमेर सिंह की पत्नी रेनू देवी का एक महिला के साथ लंबे समय से समलैंगिक रिश्ता था, और इस बात से किसान को दिक्कत थी। इसी वजह से पत्नी ने अपनी करीबी महिला मित्र और अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और 60 हजार रुपये की सुपारी दी। 13 जनवरी की रात हत्या को अंजाम दिया गया। पुलिस ने पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं।

- बोशल
-
January 19, 2026
- 59452 Views
0 0