ग़ाज़ियाबाद से एक दिल दहला देने वाला CCTV सामने आया है। दिल्ली-Meerut एक्सप्रेसवे पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक कॉन्स्टेबल विपिन कुमार सिंह (35) को एक तेज़ रफ्तार सफेद अर्टिगा ने 120 kmph की स्पीड से टक्कर मार दी। कार ने उन्हें करीब 40 मीटर तक घसीटा और उनका शरीर हवा में उछल गया। घंटों ज़िंदगी और मौत से जूझने के बाद उनकी मौत हो गई। परिवार ने इसे “जानबूझकर की गई हत्या” बताया और सख़्त सज़ा की माँग की है। तीन आरोपी गिरफ़्तार किए जा चुके हैं।

- बोशल
-
August 25, 2025
- 59485 Views
0 0