Operation Sindoor: लोकसभा में आज ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर 16 घंटे लंबी विशेष बहस होगी, जो मंगलवार को राज्यसभा में जारी रहेगी। यह सैन्य कार्रवाई भारत द्वारा 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में की गई थी। सरकार की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बहस की शुरुआत करेंगे, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्तक्षेप की भी संभावना है। गृहमंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी वक्तव्य दे सकते हैं। वहीं, विपक्ष का नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे, जिनके साथ गौरव गोगोई, मनीष तिवारी, और अखिलेश यादव जैसे नेता होंगे। कांग्रेस सांसद शशि थरूर की भूमिका पर सस्पेंस बना हुआ है।

- बोशल
-
July 28, 2025
- 65259 Views
0 0