12 जून 2025 को अहमदाबाद में Air India की फ्लाइट AI-171 की दुर्घटना से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए टाटा समूह के टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स ने मिलकर 500 करोड़ रुपये का एक सार्वजनिक वेलफेयर ट्रस्ट स्थापित करने की घोषणा की है। ट्रस्ट का नाम ‘AI-171 मेमोरियल एंड वेलफेयर ट्रस्ट’ रखा गया है। इसका उद्देश्य है—दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों, घायलों और इस हादसे से किसी भी तरह प्रभावित लोगों को तत्काल और दीर्घकालिक सहायता देना। यह ट्रस्ट न केवल आर्थिक मदद करेगा बल्कि पीड़ित परिवारों की पुनर्वास, शिक्षा और मानसिक स्वास्थ्य जैसी ज़रूरतों को भी पूरा करेगा।

- बोशल
-
July 18, 2025
- 43461 Views
0 0