Lawrence Bishnoi Gang’s Hari Boxer: लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बड़ा झटका! गैंग का अहम सदस्य और 22 आपराधिक मामलों में वांछित हरि बॉक्सर अमेरिका में ICE के हत्थे चढ़ गया है। राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF), CBI और इंटरपोल के समन्वय से उसे हिरासत में लिया गया। हरि बॉक्सर अप्रैल 2023 में भारत छोड़कर विदेश भाग गया था और वहां से कथित तौर पर रंगदारी का नेटवर्क चला रहा था। अब उसे भारत लाने के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू की जा रही है।