BoCial ( बोशल )

BoCial (बोशल)

Delhi Shaheen Bagh: दिल्ली के शाहीन बाग में 16 वर्षीय लड़की का रेस्क्यू, 20 घंटे काम, गर्म लोहे से जलाने और कई दिनों तक खाना नहीं देने का आरोप

दिल्ली में 16 वर्षीय घरेलू सहायिका का रेस्क्यू।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के शाहीन बाग में एक घर से 16 वर्षीय लड़की को बचाया गया। आरोप है कि उससे रोजाना करीब 20 घंटे काम कराया जाता था, उसे बार-बार गर्म लोहे से जलाया जाता था और कई दिनों तक खाना नहीं दिया जाता था। PTI के मुताबिक, लड़की अबुल फजल एन्क्लेव-II के एक घर में घरेलू सहायिका के रूप में काम कर रही थी। उसे करीब एक साल से उसके माता-पिता से दूर रखा गया था।