BoCial ( बोशल )

BoCial (बोशल)

Kanpur Thar Accident: कानपुर में दिवाली की खरीदारी कर घर लौट रहे शख्स को तेज रफ्तार थार ने कुचल दिया। आरोप है कि SUV एक महिला चला रही थी। शनिवार शाम कल्याणपुर में थार ने स्कूटी सवार 55 वर्षीय संतोष सिंह चौहान को टक्कर मारी और उन्हें करीब 20–30 मीटर तक घसीट दिया। हादसे में संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, थार में दो महिलाएं और एक पुरुष सवार थे। हादसे के बाद तीनों मौके से फरार हो गए। पुलिस ने थार जब्त कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।