BoCial ( बोशल )

BoCial (बोशल)

Most Wanted Gurwinder Afridi: पंजाब के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में शामिल गुरविंदर उर्फ अफ्रीदी को 10 महीने की अंतरराष्ट्रीय तलाश के बाद इथियोपिया से भारत डिपोर्ट कर दिया गया है। वह डोनी बल-प्रभ दासूवाल गैंग का प्रमुख सदस्य बताया जाता है। पंजाब पुलिस ने ‘ऑपरेशन शहीद’ के तहत केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से यह कार्रवाई की। शुरुआती जांच के मुताबिक, वह विदेश में बैठकर पंजाब में टारगेट किलिंग और फिरौती के लिए गोलीबारी की घटनाओं को कथित तौर पर अंजाम दिलवा रहा था। उसकी गिरफ्तारी की सूचना देने पर पंजाब सरकार ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।